सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से खजुराहो में मिलने पहुंचे BJP, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

439

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से खजुराहो में मिलने पहुंचे BJP, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

राजेश चौरसिया

छतरपुर: दो दिवसीय दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खजुराहो में है। वह यहां से रीवा जिले में एक चुनावी सभा करने गए थे। उनके वापस आने के बाद खजुराहो में भाजपा और कांग्रेस के क्षेत्रीय दिग्गज नेताओं ने भेंट की। नेताओं के मिलने से राजनैतिक गलियारों में हलचल मच गई है। चूंकि कांग्रेस और भाजपा के उन नेताओं को अभी संबंधित क्षेत्र से टिकट नहीं मिली इसलिए वे समाजवादी पार्टी से संपर्क करने में जुट गए हैं। इस संपर्क के क्या मायने निकलते हैं यह आने वाला समय बताएगा।

●कांग्रेस नेता मिलने पहुँचे..

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा अपने पुत्र सिद्धार्थ शंकर बुंदेला के साथ मिलने पहुंचे।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष डीलमणि सिंह बब्बूराजा ने भी सपा से संपर्क साधा है।

भाजपा नेता मिलने पहुंचे..

वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घासीराम पटेल एवं वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडे ने भी अखिलेश यादव से भेंट की।

इन नेताओं की मुलाकात से राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने छतरपुर, राजनगर एवं महाराजपुर विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस की ओर से अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से राजनगर के लिए पटेल समुदाय के एक व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घासीराम पटेल राजनगर से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सपा से संपर्क कर मैदान में उतरने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन राजनगर से ही कांग्रेस के पूर्व विधायक मुन्ना राजा टिकट की मांग कर रहे हैं यदि उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह भी सपा के बैनर तले मैदान में उतर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 09 29 at 12.19.01 PM

●भाजपा की जीत को रोकना हमारा मकसद: अखिलेश यादव..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खजुराहो में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा यादव ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में टिकट देकर जनता को मूर्ख बनाने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने इंदौर की नाबालिक से बलात्कार की घटना को लेकर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया। बहन बेटियों के लिए मध्य प्रदेश सबसे असुरक्षित होने की बात कहते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्थाएं बनाने में नाकाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत रोकने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। पूर्व के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अच्छा प्रयास किया था भले ही एक विधायक जीता था लेकिन कई सीटों में भाजपा को हराने में योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद जहां आवश्यकता होगी वहां प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे।