सनसनी या साजिश! 2 वायरल पोस्ट से वायरल गर्ल मामले में नया ट्विस्ट

79

सनसनी या साजिश! 2 वायरल पोस्ट से वायरल गर्ल मामले में नया ट्विस्ट

खरगोन :आज एक के बाद एक दो सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप मच गया। दोनों पोस्टों में बताया गया कि महाकुंभ गर्ल खो गई है और उसे ढूंढा जा रहा है। जब तक सच्चाई पता पड़ती उन दोनों पोस्टों को कई मिलियन व्यूज मिल चुके थे।

दरअसल आज इंदौर स्थित एक सोशल मीडिया हैंडल से एक व्यक्ति ने एक पोस्ट डाली जिसमें उसने हड़बड़ाते हुए कहा कि मैं अजमेर आया हूं और वायरल गर्ल खो गई है, मैं उसे ढूंढ रहा हूं। थोड़ी देर बाद एक और पोस्ट आई जिसमें वह कार से जा रहा था ,और उसने कहा कि वायरल गर्ल को वह जोधपुर ढूंढने जा रहा है। चूंकि उक्त व्यक्ति फरमान खान जैसा दिख रहा था, इसलिए यह मान लिया गया कि वायरल गर्ल वाकई में खो गई।

बीते कुछ दिनों में फ़रमान खान और वायरल गर्ल को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। महाकुंभ में अपने आंखों के चलते चर्चा में आई वायरल गर्ल ने निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ अपनी पहली फिल्म भी शुरू की और उसकी ट्रेनिंग भी। इसी बीच में उज्जैन के महेंद्र लोधी से ट्रेनिंग लेने लगी और हैदराबाद के निर्माता निर्देशकों के संपर्क में आ गई। इसके बाद केरल के फिल्म मेकर्स की नजर पड़ी और फरमान खान के माध्यम से उसने वहां भी एक फिल्म शुरू कर दी।

मामले में ट्विस्ट जब आया जब उसने फरमान खान से शादी कर ली। उसके मां-बाप समेत हिंदू संगठन के लोग सत्य में आ गए और उन्होंने इसे एक षड्यंत्र निरूपित करते हुए लव जिहाद की संज्ञा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों की सहायता से उसे बालिग बता कर शादी कराई गई है। बहरहाल अनुसूचित जनजाति आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया और जांच में वह नाबालिग पायी गयी और फरमान के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज हो गया।

उधर फरमान ने याचिका लगाई और केरल हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के डीजीपी समेत अन्य को नोटिस देकर उसकी गिरफ्तारी पर 20 मई तक की रोक लगा दी। मध्य प्रदेश पुलिस ने भी नाबालिग को रिकवर करने के प्रयास आरंभ कर दिए। इसी बीच आज दो वीडियो ने तहलका मचा दिया।

जहां महेश्वर स्थित उसके माता-पिता और परिजनों ने कहा कि वीडियो बनाने वाला फरमान नहीं है, उसके जैसा दिखने वाला कोई अन्य व्यक्ति है, वही फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इसे एक भ्रामक एक्शन बताते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह एक फरमान से दिखने वाले व्यक्ति का फेक वीडियो है और इस तरह की सनसनी फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका फायदा उठाकर फरमान खान बाहर जा सकता है।

पड़ताल करने पर उक्त पोस्ट अवि पटवारी हैंडल की पाई गई जो फरमान जैसा ही दिखता है।

उक्त हैंडल को संचालित करने वाले अरविंद कुमार जोशी ने आज रात एक और वीडियो जारी कर बताया कि वह बाड़मेर का रहने वाला है और केवल एंटरटेनमेंट के लिए उसने यह वीडियो बनाया था। उसने एक नए वीडियो में कहां कि उसका उद्देश्य गलत नहीं था।

उसने कहा कि उसे फरमान खान समझा जा रहा है जबकि वह अरविंद कुमार जोशी है।