
Service to Humanity is Service to God : अपना घर आश्रम में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सदस्यों ने सेवाएं प्रदान कर भोजन, आवश्यक दवाईयां की वितरित!
Ratlam : शहर के सागोद रोड स्थित अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुओं को शनिवार दोपहर को शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के सदस्यों ने भोजन सेवा प्रदान की। आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा हैं।

अपना घर द्वारा निराश्रित और मरीजों को आश्रय प्रदान कर उनका निरंतर निशुल्क रुप से उपचार करवाना पीड़ित मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण हैं और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल यहां निवासरत प्रभुओं की सेवा के लिए सदैव तन-मन-धन से तत्पर है। इस अवसर पर समाजसेवी यतीन्द्र तिवारी द्वारा अपना घर संचालक प्रदीप शर्मा को आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की। प्रार्थना सभा का संचालन महेंद्र छाजेड़, यतेंद्र तिवारी, सुंदर केवलरमानी, पारस जैन, प्रदीप शर्मा, संजय जैन आदि ने किया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार माना!






