माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं अत्यावश्यक घोषित

तीन माह तक काम से इंकार नहीं कर सकेंगे

845
6th pay scale

भोपाल। राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं को तीन माह तक अत्यावश्यक घोषित किया है।
गृह विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंड़ल के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित करते हुए वहां काम करने से इंकार किए जाने पर रोक लगा दी है।