Set Fire to Girlfriend’s House : प्रेमी ने विवाद के बाद प्रेमिका के घर में आग लगाई, मामला दर्ज!

प्रेमी-प्रेमिका दोनों शादीशुदा, प्रेमी लिव-इन में रहना चाहता, पर प्रेमिका राजी नहीं!

375

Set Fire to Girlfriend’s House : प्रेमी ने विवाद के बाद प्रेमिका के घर में आग लगाई, मामला दर्ज!

Indore : प्रेमिका से विवाद के चलते नाराज प्रेमी ने उसके में घुसकर आग लगा दी। इस आग से घर का बिस्तर, अलमारी, टेबल कुर्सी, परदे और कपड़े सब जल गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के दिखाई देने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों शादीशुदा हैं और दोनों एक कैफे में मिले थे। लेकिन, युवक की जबरदस्ती साथ रहने की जिद ने दोनों कि दोस्ती बिगाड़ दी।

कनाड़िया पुलिस ने बताया कि मामला आलोक नगर का है। निजी कंपनी में काम करने वाली युवती का कुछ महीनों से सुखलिया निवासी तरुण वाघेला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तरुण भी युवती का सहकर्मी था। दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल बंद हो गई थी। प्रेमी ने कई बार युवती को कॉल कर बात करने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली।

नाराज होकर वह 3 फरवरी को युवती से बात करने उसके घर गया। यहां युवती ने फटकार लगाकर बाहर निकालना चाहा, तभी तैश में आकर प्रेमी युवक ने आग लगा दी। घटना के बाद युवती ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। युवती ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने धारा 436, 437 में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह खुद को निर्दोष बताने लगा। कहने लगा कि उसने तो फ्लैट में लगी आग को बुझाई है। लेकिन, जब फुटेज दिखाए, तब उसने कहा कि महिला बात नहीं करती इसलिए नाराज था। गुस्से में आकर फ्लैट में आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पीड़िता महिला थाने में भी शिकायत कर चुकी थी। इस पर एमआईजी थाने में केस दर्ज कराया तो आरोपी के परिवार ने महिला से माफी मांगकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

दोनों ही शादीशुदा
जानकारी मिली कि महिला का पति नहीं है और वो यहां दो बेटों के साथ रहती है। तरुण को वो 3 साल से जानती है। आरोपी कई बार साथ रहने के लिए दबाव बना चुका है। महिला इस बात से लगातार इनकार करती रही। तरुण भी शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। चार साल पहले उसने पत्नी को छोड़ दिया था। तभी से दोनों के बीच केस चल रहा है। तरुण की हरकतें कथित रूप से विक्षिप्त जैसी है। वह महिला के साथ लिव-इन में रहना चाहता है। पर, महिला इसके लिए राजी नहीं थी। एक बार उसने नाराज होकर महिला पर हाथ भी उठा दिया था। इसके बाद से ही महिला बात करना बंद कर दी थी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
प्रेमी-प्रेमिका में पूर्व में भी विवाद हो चुका है। इसी तरह की घटना डेढ़ साल पहले विजयनगर थाना क्षेत्र के स्वर्णबाग कॉलोनी में हुई थी। सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के फ्लैट के नीचे खड़े दोपहिया वाहन में आग लगा दी थी। आग फ्लैट को चपेट में ले लिया था। इस दौरान 7 लोगो जिंदा जल गए थे। इसमें देवास की रहने वाली युवती भी जल गई थी। युवती अपने प्रेमी से मिलने फ्लैट में आई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।