अन्य विभागों के अफसरों की रवानगी करने वाले नगरीय प्रशासन विभाग में 7 इंजीनियर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ

33

अन्य विभागों के अफसरों की रवानगी करने वाले नगरीय प्रशासन विभाग में 7 इंजीनियर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ

भोपाल : अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर जमे अफसरों को उनके मूल विभागों में वापस भेजने वाले नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अब अपने निर्णय से पलटते हुए अन्य विभागों के सात इंजीनियरों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है।
गौरतलब है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने पहले विभाग में पदस्थ अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर उन्हें धीरे-धीरे उनके मूल विभागों में वापस भेजना शुरु किया था। लेकिन अब विभाग ने अन्य विभागों के सात इंजीनियरों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग में लेते हुए उन्हें अपने निकायों में पदस्थ किया है।

सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दतिया के प्रभारी कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी को सिंहस्थ प्रकोष्ठ नगर पालिक निगम में सहायक यंत्री बनाया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री मितेश सिंगोण को नगर निगम इंदौर में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भोपाल के तहत मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू राजगढ़ में पदस्थ सहायक यंत्री प्रवीण पाटीदार को इंदौर नगर निगम में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मंडला क्रमांक दो में पदस्थ सहायक यंत्री को एमपीयूडीसी भोपाल में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी में कार्यालय कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ सहायक यंत्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता को नगर निगम सागर में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भोपाल मध्यप्रदेश के तहत मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू नरसिंहपुर में पदस्थ उपयंत्री राहुल उइके को सहायक यंत्री नगर पालिक निगम सागर बनाया गया है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सहायक यंत्री वर्तमान में महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण बैतूल मूल पदस्थापना मध्यप्रदेश विद्युत मंडल को सिंहस्थ प्रकोष्ठ नगर निगम उज्जैन में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।