
Shaifali’s Horoscope : शैफाली जरीवाला की कुंडली में ऐसा क्या था, जिसे पारस छाबड़ा ने पहले ही अनिष्ट बताया!
Mumbai : कांटा गर्ल के नाम से फैमस अभिनेत्री और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शैफाली जरीवाला का दो दिन पहले कार्डियक अरेस्ट से मुंबई में निधन हो गया। 42 साल की शैफाली काफी फिट थीं। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, लेकिन अभी इसमें संशय बताया जा रहा। मुंबई पुलिस के अनुसार, वह अंधेरी स्थित अपने घर पर पाई गईं। शैफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिग बॉस कंटेस्टेंट शैफाली जरीवाला के असामयिक निधन पर फ़िल्म इंडस्ट्री शोक मना रहा है। ऐसे में उनके को-एक्टर पारस छाबड़ा के साथ उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसने प्रशंसकों को सदमे की स्थिति में डाल दिया है। दरअसल, पारस ने पढ़ी थी शैफाली की कुंडली। पारस और शैफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी के भी करीबी दोस्त हैं।
बिग बॉस 13 में वो अक्सर उन्हें ‘भाभी’ कहकर बुलाते थे। बिग बॉस में उनके साथी कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें पारस ने उनकी कुंडली देखकर बताया था कि उनकी मौत अचानक हो सकती है। ऐसे में उत्सुकता बढ़ना स्वाभाविक है कि शैफाली जरीवाला की कुंडली में आखिर ऐसे क्या ग्रहयोग थे जिन्हें पारस ने पहले ही भांप लिया था।

अगस्त 2024 में शैफाली पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा’ शो में आई थीं। दोनों ने इससे पहले रियलिटी शो बिग बॉस-13 में भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। एपिसोड के दौरान पारस ने उनकी कुंडली के बारे में एक चौंकाने वाला ज्योतिषीय खुलासा किया था। पारस ने शैफाली की कुंडली देखकर बताया था कि आपके 8वें घर में चंद्र, बुद्ध और केतु बैठे हैं।
चंद्र और केतु का संयोजन अच्छा नहीं माना जाता। 8वां घर हानि, अचानक मृत्यु, प्रसिद्धि, छिपे हुए रहस्य, तांत्रिक से संबंधित चीजों का संकेत देता है। शैफाली के लिए चंद्र और केतु का संयोजन बुरा तो है ही, साथ में बैठ गया है बुद्ध। यह चिंता और न्यूरो से संबंधित सम्स्याओं को जन्म देता है।




