शैलेंद्र सिंह अठाना शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बने

496

शैलेंद्र सिंह अठाना शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बने

Ratlam : शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना को नियुक्त किया गया है। शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने की है।

WhatsApp Image 2023 05 06 at 12.54.44 PM

सिविल इंजीनियर की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद अठाना ने 1970 में जिला युवक कांग्रेस महामंत्री पद से राजनीति की शुरुआत की। प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री फिर शहर कांग्रेश उपाध्यक्ष और महामंत्री और बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभाया।

शैलेन्द्र सिंह अठाना इंजीनियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व टेलीफोन और स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य भी रह चुके हैं।