शर्मसार MP: रेप पीड़िता प्रयागराज की नही सतना के ग्राम पुनिया की, 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस 

उज्जैन पहुंच रही है सतना पुलिस, महाकाल की नगरी उज्जैन में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद देश प्रदेश की राजनीति गरमाई

603
Exploitation of Girl Students

शर्मसार MP: रेप पीड़िता प्रयागराज की नही सतना के ग्राम पुनिया की, 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस 

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद देश प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई।प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, वीडी शर्मा, कमलनाथ और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उज्जैन में मासूम बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले में गुरुवार को पुलिस को नई जानकारी सामने आई है। पीड़िता सतना के ग्राम पुनिया की रहने वाली है।साथ ही उसके थाना क्षेत्र में गुमशुदगी भी दर्ज है।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अब तक पांच ऑटो वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि बालिका की मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई। पिता अर्ध विक्षिप्त है। दादा और बड़े भाई के साथ गाँव में ही रहती है। 25 सितंबर को बालिका लहू लुहान और अर्ध नग्न हालत में बड़नगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के समीप मिली थीं। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने दावा किया था कि पीड़िता यूपी की रहने वाली है, लेकिन वो मध्य प्रदेश के सतना जिले के पुनिया गाँव की निकली। पीड़िता सतना के ग्राम पुनिया की रहने वाली है।

यहां स्थित जैतपुरा थाना पुलिस ने बताया कि बालिका की मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई पिता अर्ध विक्षिप्त है। दादा और बड़े भाई के साथ गाँव में ही रहती है। गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बालिका 24 तारीख से अपने घर से लापता होने के बाद उसके दादा ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर ट्रेन से रवाना हुई थी , वो सुबह करीब 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरी, यहाँ उसने ऑटो चालक से कुछ कुछ बात की, सुबह 5 पांच बजे तक बच्ची ऑटो वालो के साथ रही। पुलिस को जो सीसीटीवी मिले है उसमे पांच अलग अलग ऑटो वाले बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहे है। दुष्कर्म मामले में पांच ऑटो जब्त कर चालको को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया।

सतना पुलिस उज्जैन आ रही है साथ ही उज्जैन पुलिस ने जिन ऑटो चालकों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है,उन्हें सतना पुलिस लेकर जा सकती है।

 

कांग्रेस की उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बच्ची के साथ गैंगरेप होता हैं। वह फटे हुए कपड़ों में खून से लथपथ होकर अर्धनग्न अवस्था में 8 किलोमीटर तक पैदल चलकर मदद मांगती रहती हैं। इस घटना से पूरी भाजपा सरकार कटघरे में हैं। जिस प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं उस प्रदेश के मुख्यमंत्री को तो तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने ये गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिला-बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं आम बात को गई हैं।

उक्त घटना को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

नाबालिग के साथ शर्मसार कर देने वाली घटना में किसी दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन कई किलोमीटर दर दर भटकने के बावजूद भी किसी ने मासूम के प्रति मदद या सहानुभूति नहीं दिखाई यह पूरे समाज के लिए ही शर्मनाक है।