Shameful Video of Mid-Day Meal: एक बाल्टी पानी में डाला दो पैकेट दूध मिला कर बांटा गया !

152
Shameful Video of Mid-Day Meal

Shameful Video of Mid-Day Meal: एक बाल्टी पानी में डाला दो पैकेट दूध मिला कर बांटा गया !

मिड-डे-मील से जुड़ा एक वीडियो महोबा जिले से सामने आया है. ये मामला बेहद शर्मनाक है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाल्टी पानी में दो पैकेट दूध मिलाया गया, प्रधानाचार्य की मौजदूगी में रसोइया ने ये काम किया. फिर वही बच्चों को पीने को दिया गया. वीडियो वायरल हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया. अब ​बीएसए ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

यूपी के महोबा में ढिकवाहा गांव से मिड-डे-मील की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने विभाग को सवालों में खड़ा कर दिया है. यहां दूध में पानी नहीं, बल्कि बाल्टी भर पानी में मात्र दो पैकेट दूध मिलाकर बच्चों को दिया गया.

इस मामले का वीडियो वायरल है, जिसमें प्रधानाचार्य की मौजूदगी में सरेआम ये सब होता दिख रहा है. वहीं एक और वीडियो है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई के समय प्रधानाचार्य सोती नजर आ रही हैं. और पढ़ेंगांव के प्राथमिक विद्यालय में सिस्टम की शह पर पानी में दूध मिलाकर बच्चों को पिलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सरकारी दावों और मासूमों के पोषण के नाम पर चल रहे खेल को उजागर कर रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रधानाचार्य मोनिका सोनी की मौजूदगी में रसोइया छविरानी ने पानी से भरी बाल्टी में महज दो पैकेट दूध डाला.यहां देखें Video…पैकेट डाले गए तो पानी का रंग सफेद हो गया. फिर बच्चों को बांटने का सिलसिला शुरू होता है. वीडियो में प्रधानाचार्य बड़े सहज अंदाज में बच्चों को दूध पीने के लिए बुलाती सुनाई दे रही हैं.