
Shamshera Flop : रणवीर की फ़िल्म ‘शमशेरा’ की बुरी हालत, कलेक्शन घटा, शो कैंसिल!
Mumbai : अभी तक अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘पृथ्वीराज’ को आज के समय की सबसे बड़ी फ्लॉप फ़िल्म समझा जा रहा था। पर रणवीर कपूर और संजय दत्त की ‘शमशेरा’ का भी वही हश्र हुआ। चौथे दिन फ़िल्म का कलेक्शन 70 फीसदी गिर गया और कई शो दर्शकों की कमी के कारण कैंसिल कर दिए गए। चार साल के बाद परदे पर आए रणबीर कपूर ने नहीं सोचा होगा कि ‘शमशेरा’ का ये हाल होगा
यशराज फिल्म्स की डेढ़ सौ करोड़ में बनी ‘शमशेरा’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फ़िल्म की रही सही कसर वीकेंड ने पूरी कर दी। पहले अनुमान लगाया गया था कि फिल्म वीकेंड तक 50 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। पर, अब हालत ये नजर आ रहा कि फिल्म 50 करोड़ के अंदर में सिमट कर रह जाएगी। फ़िल्म के शो अभी से कम होते दिखे रहे हैं। 4300 स्क्रीन पर रिलीज हुई ‘शमशेरा’ को दर्शक नहीं मिल रहे, इसलिए इसके शो कम किए जा रहे हैं।

‘शमशेरा’ के कलेक्शन के आंकड़ें बता रहे हैं कि फ़िल्म की हालत क्या है। फ़िल्म ने पहले सोमवार को बुरी तरह निराश किया और फ़िल्म की गिरती कमाई में और गिरावट हुई। सोमवार को ‘शमशेरा’ के कलेक्शन में 70% गिरावट आई। फ़िल्म ने सिर्फ 3 करोड़ कमाने की खबरें हैं। इसे मिलाकर अभी तक की कुल कमाई 34 करोड़ पर सिमट गई। ‘शमशेरा’ ने शुक्रवार को 10.25 करोड़, शनिवार 10.50 करोड़, रविवार सिर्फ 11 करोड़ की कमाई की।
यही हाल रहा तो फिल्म को बड़ी डिजास्टर बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। अनुमान है कि फिल्म 50 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर सकेगी। यानी कि ‘पृथ्वीराज’ से भी बुरी गत होगी। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई नहीं की, तो दूसरे वीकेंड में भी खास कमाई नहीं कर सकेगी।
‘शमशेरा’ के फ्लॉप होने से यशराज बैनर को काफी नुकसान होने वाला है। यशराज बैनर की ये लगातार चौथी फ्लॉप फ़िल्म है। अगले शुक्रवार को ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हो रही है। ऐसे में ‘शमशेरा’ का ज्यादा दिन टिकना मुश्किल है। फ़िल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी बेहद खराब है।





