Shanghai: चीन में अचानक धंस गई सड़क,जो कुछ सड़क के बीच आया सब निगल गया सिंकहोल ,देखिये वीडियो

164

Shanghai : चीन में अचानक धंस गई सड़क,जो कुछ सड़क के बीच आया सब निगल गया सिंकहोल ,देखिये वीडियो

बीजिंग: चीन के शंघाई में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां की एक व्यस्त सड़क अचानक धंस गई और यहां पर एक विशालकाय सिंकहोल हो गया. इस भयानक नजारे को सड़क के किनारे मौजूद कैमरों ने कैप्चर कर लिया है. जिसमें दिख रहा है कि चीन के सबसे आधुनिक शहर की एक व्यस्त सड़क पलक झपकते ही पाताल में समा गई. इससे पहले भी चीन में ऐसा ही नजारा चीन के मिन्हांग जिले में देखने को मिला था. आगे जानें अचानक सड़क धंसने और भयानक सिंकहोल पैदा होने के पीछे आखिर कारण क्या होता है?
यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कमजोर बुनियादी ढांचे के बीच तालमेल की कमी का एक खौफनाक नतीजा है. शंघाई, जो आसमान छूने वाली इमारतों के लिए जाना जाता है, आज अपनी ही जमीन के नीचे खोखला होता जा रहा है और यह सिंकहोल उन लाखों लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है जो हर दिन इन सड़कों पर अपनी जान हथेली पर रखकर चलते है.

क्यों धंस रही है जमीन?
शंघाई में हुए हादसे के पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं, जिसमें भौगोलिक तो है ही लेकिन इसके अलावा यहां पर सड़क कंस्ट्रक्शन के दौरान भी एक बड़ी गलती भी सामने आ सकती है.

मुलायम मिट्टी और जमीन के अंदर पानी: शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नरम जलोढ़ मिट्टी से बनी है. जमीन के अंदर बहुत ज्यादा पानी निकालने और रेत की पतली परतों के कारण जमीन के नीचे खाली गड्ढे बन गए हैं, जो भारी दबाव झेलने में सक्षम नहीं थी .

निर्माण कार्यों की लापरवाही: शहरी विस्तार की अंधी दौड़ में जमीन के नीचे किए जा रहे खुदाई और निर्माण कार्यों ने मिट्टी की पकड़ को कमजोर कर दिया है. 2017 से 2023 के आंकड़े बताते हैं कि चीन में 72% सिंकहोल मानवीय गतिविधियों और बुनियादी ढांचे की खामियों के कारण होते हैं.
मिन्हांग की पिछली चेतावनी: यह पहली घटना नहीं है; जनवरी 2024 में मिन्हांग जिले में सीवेज पाइप फटने के कारण सड़क करीब 10 मीटर तक धंस गई थी. हालांकि तब कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इस बार का सिंकहोल पहले से कहीं ज्यादा भयानक और तबाही मचाने वाला है