
पढ़ना जारी रखें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पीसीसी में राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक गण, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल,आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम भी मौजूद रहेंगे।
एक साल पहले अमित शाह आए थे जबलपुर
आदिवासी वोटर्स को प्रभावित करने की प्लानिंग पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व जुटा हुआ है। एक साल पहले जबलपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गौंड राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय शंकर शाह के नाम पर करने की घोषणा की थी। इसके अलावा पेसा एक्ट पूरे प्रदेश में लागू करने का ऐलान किया था। पेसा एक्ट (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) कानून 1996 में आया था। इसे आदिवासी-बहुल क्षेत्र में स्व-शासन (ग्राम सभा) को मजबूती प्रदान करने के लिए लाया गया था।