Shehnai Will Played At Mayawati’s House : मायावती के घर शहनाई बजेगी, 26 मार्च को भतीजे की शादी!

आकाश आनंद की दुल्हन होगी BSP नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ प्रज्ञा!

595

Shehnai Will Played At Mayawati’s House : मायावती के घर शहनाई बजेगी, 26 मार्च को भतीजे की शादी

Lucknow : बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद 26 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की होने वाली दुल्हन बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा है। वो पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है।

हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा। समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होंगे। बाद में लखनऊ और दिल्ली में भी रिसेप्शन आयोजित किए जा सकते हैं। इसमें अन्य दलों के शीर्ष नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

आकाश के होने वाले ससुर अशोक सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से ताल्लुक रखते हैं और खुद भी एमबीबीएस डॉक्टर है। अशोक सिद्धार्थ को मायावती के सबसे विश्वस्त नेताओं में माना जाता है। बसपा ने 2016 में उन्हें राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया था।

आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन MBA की पढ़ाई की है। इसके बाद 2017 में भारत आकर वे राजनीति में सक्रिय हो गए। सबसे पहले उन्हें अपनी बुआ मायावती के साथ सहारनपुर की रैली में देखा गया था। इसके बाद उन्हें पार्टी का नेशनल को-ऑर्डिनेटर भी बनाया गया। साथ ही वे अपने होने वाले ससुर के साथ आंध्रप्रदेश और कर्नाटक सहित कई प्रदेशों का दौरा भी कर चुके हैं।