
पढ़ना जारी रखें
हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है. चौंकाने वाली बात यह है कि यहां प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली. मौके पर एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची. गांववालों ने बताया कि हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ और रेस्क्यू ऑपरेशन शाम 6 बजे शुरू हुआ. तहसीलदार प्रेमलता पाल 3 घंटे बाद मौके पर पहुंचीं. कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं. चश्मदीद ने बताया कि कुछ लोग नाव में सवार होकर सीप नदी पार कर रहे थे. वे बीच में पहुंचे ही थे कि तूफान आ गया. इस तूफान से पानी में लहरें उठने लगीं. एक बड़ी लहर ने नाव को टक्कर मारी तो वह पलट गई. उसमें सवार सभी लोग नदी में गिर गए. अगर प्रशासन की टीमें समय पर आ जातीं तो शायद 2 से 3 लोग बच जाते.
देखिये मुख्य मंत्री मोहन यादव की X पोस्ट –
श्योपुर-चंबल नदी में रामेश्वर घाट पर नाव पलटने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर एवं एसपी तत्काल पहुंच गए हैं। राहत- बचाव कार्य तीव्र गति से जारी है।
शासन की ओर से मंत्री श्री @PradhumanGwl जी को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
बाबा महाकाल से…
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 1, 2024