Shikhar Dhawan Marriage:भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है.

117

Shikhar Dhawan Marriage:भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज शिखर धवन 40 की उम्र में दूसरी बार दुल्हा बने हैं. शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रचाई है. शिखर और सोफी पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. शिखर धवन की शादी में उनके क्रिकेटर दोस्तों के अलावा परिवार के निजी सदस्यों ने शिरकत की.


सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं. सोफी उम्र में शिखर धवन से 5 साल छोटी हैं. सोफी इस समय 35 साल की हैं. सोफी की पढ़ाई-लिखाई आयरलैंड में हुई. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कैसलरॉय कॉलेज से हायर स्टडीज में डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद सोफी ने कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई.Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन और सोफी शाइन की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, जानें कौन हैं गब्बर की होने वाली दुल्हनिया? - shikhar dhawans sangeet ceremony who is ...

सोफी और धवन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. अब शनिवार (21 फरवरी) को धवन और सोफी शाइन की शादी की खबर सामने आई.शिखर धवन ने पहले 10 साल बड़ी लड़की से की थी शादी, अब फिर से पवित्र बंधन में बंधने को तैयार, देखें प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीरें - shikhar dhawan fiancee sophie

बता दें कि धवन ने पहली शादी 2012 में की थी. उस वक्त उन्होंने बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी. दोनों की शादी 9 साल तक ही चल सकी. 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई. फिर दो साल बाद यानी 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. 2024 में दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई.

शिखर धवन 40 की उम्र में ब्याह लाए आयरिश दुल्हनिया, यार की शादी में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल | Shikhar Dhawan married Irish girlfriend sophie shine at the age of 40 Yuzvendra

फिर 2025 में लगभग दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया था. अब 2026 में दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है.सोफी कथित तौर पर पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी ने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की है. इसके बाद उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की. बताया जाता है कि सोफी ने अबू धाबी UAE में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम किया है.