
पढ़ना जारी रखें
मरीज के साथ आए परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे एंडीस्कोपी करवाने के लिए आए थे। बेड पर लेटने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के साथ बदतमीजी की। इस पर मरीज ने कहा कि क्या वह घर पर भी ऐसे ही बात करते हैं तो डॉक्टर ने उस पर हमला कर दिया।
अब मरीज के स्वजन माफी मांगने और डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए हैं। यदि अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा न किया तो वे आंदोलन करेंगे।
इस पूरे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बीच बचाव करने का प्रयास करतेदिखे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें भी फटकार लगा दी। अब यह पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अस्पताल के एमएस डॉ. राहुल राव का कहना है कि प्रीमिलरी इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।