Shivraj Singh Chouhan Meets Finance Minister : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात!

252

Shivraj Singh Chouhan Meets Finance Minister : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात!

New Delhi : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को दिल्ली में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। चौहान ने हाल के सप्ताहों में देश के विभिन्न राज्यों का दौरा किया और राज्यों के अलावा दिल्ली में भी प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं तथा ग्रामीण उद्योगों एवं दोनों मंत्रालयों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से व्यापक संवाद स्थापित किया। इन चर्चाओं से प्राप्त विचारों और सुझावों को एक समग्र कृषि एवं ग्रामीण विकास के सुझाव के रूप में तैयार कर उन्होंने वित्त मंत्री को सौंपा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में आगामी आम बजट किसानों और ग्रामीण समाज के लिए प्रेरक होगा। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रधानमंत्री के “समृद्ध किसान, सशक्त गांव” के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा!