
Shooter Soaib Shot Dead : उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के शूटर रहें शोएब की गोली मारकर हत्या!
Barmbaki : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में मुख्तार अंसारी गैंग के लिए काम कर चुके शोएब उर्फ बॉबी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली थी कि असैनी मोड़ के पास 1 व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य को जुटाते हुए शव को PM के लिए भेजा।

SP ने बताया कि मृतक की पहचान शोएब किदवई उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 5 मुकदमें दर्ज हैं और वह कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। आज यानी शुक्रवार दोपहर को वह अपनी कार (यूपी 32 पीएफ 4610) से जा रहा था। लखनऊ-बाराबंकी हाईवे पर असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर उतरते समय मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़-तोड़ फायरिंग की, गोली लगने से शोएब घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्या कहते हैं एसपी!
मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आसपास के CCTV खंगाले जा रहें हैं, शीध्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा!





