
Shooting Wraps up Big Time : मशहूर फिल्म निर्देशक राजेन्द्र राठौड़ की सनातनी हिपहाप “परशुराम हैं भगवान मेरे” की शूटिंग इंदौर में सम्पन्न!
Indore : भगवान परशुराम जी की महिमा पर आधारित एक विशेष गीत की शूटिंग रविवार को इंदौर की विभिन्न लोकेशनों पर भव्य सम्पन्न हुई। यह प्रोजेक्ट मालवा टॉकीज प्रायवेट लिमिटेड एवं महाकाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा हैं। गीत का शुभ मुहूर्त प्रदेश के ख्यातनाम विधायक रमेश मेंदोला के कर-कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर पार्षद मनोज मिश्रा एवं वरिष्ठ मातृ-शक्ति के सहयोग से सुखलिया में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव देखने को मिला। गीत का निर्देशन मालवा के प्रसिद्ध निर्देशक मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना निवासी राजेंद्र राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान प्रोड्यूसर मंजू गौतम, गायक सूरज गौतम, प्रोड्यूसर आकाश गौतम, प्रोडक्शन टीम से लोकेश शर्मा एवं अंकित, कैमरामैन हदयेश सिकरवार, कोरियोग्राफर हिमांकी जैन सभी ने मिलकर पूरे उत्साह और समर्पण के साथ शूटिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

गीत में भगवान परशुराम जी की वीरता, आस्था और उनके जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं को दर्शाया गया है। स्थानीय प्रतिभाओं को इस प्रोजेक्ट में विशेष अवसर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माताओं के अनुसार, यह गीत आगामी परशुराम जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और दर्शकों को एक भक्ति और ऊर्जा से भरपूर अनुभव प्राप्त होगा!







