Tribal Affairs Department में शिक्षकों का टोटा, रिटायर प्राचार्य, शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति

762

Tribal Affairs Department में शिक्षकों का टोटा, रिटायर प्राचार्य, शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति

भोपाल. प्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) के अधीन संचालित विद्यालयों में प्राचार्यों और शिक्षकों की कमी का असर चालू शिक्षा सत्र के शैक्षणिक कार्य में पड़ने वाला है।

इसे देखते हुए जनजातीय कार्य विभाग ने विभाग के अधीन कार्यरत प्राचार्यों से लेकर शिक्षकों तक को रिटायरमेंट के बाद भी पुनर्नियुक्ति देने का फैसला किया है। आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को इसके क्रियान्वयन के निर्देश शासन ने दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि एक नवम्बर 2021 या उसके बाद रिटायर होने वाले प्राचार्य संवर्ग प्रथम श्रेणी, प्राचार्य हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल, व्याख्याता, प्रधान पाठक उच्च श्रेणी शिक्षक संवर्ग, सहायक शिक्षक स्तर के कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवाएं 30 अप्रेल 2022 तक ली जाएं।

Tribal Affairs Department में शिक्षकों का टोटा, रिटायर प्राचार्य, शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति

इसके लिए आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) के साथ संभागीय उपायुक्त, सहायक आयुक्त और जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग अधिकृत किए गए हैं।

शासन ने कहा है कि इसके लिए वित्त विभाग की सहमति की आवश्यकता नहीं होगी। इसलिए ऐसे स्टाफ को बनाए रखने के लिए उनकी सीआर, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें पुनर्नियुक्ति दी जा सकेगी।

Also Read: पंचायत, PWD सहित 4 विभाग 2 दिन में खर्च करेंगे 1514 करोड़ 

इसमें यह शर्त जरूर तय की गई है कि अंतिम वेतन में से पेंशन की राशि काटकर जो शेष बची राशि है वह वेतन के रूप में प्राप्त होगी तथा पेंशन अलग से दी जा सकेगी परंतु यह राशि दोनों को मिलाकर वेतनमान के अधिकतम से ज्यादा नहीं होगी। यह आदेश जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) के अधीन आने वाले 89 विकासखंडों के स्कूलों में प्रभावी होगा।