Shot, Condition Serious : बदमाशों ने प्रापर्टी ब्रोकर को गोली मारी, हालत गंभीर!   

906

Shot, Condition Serious : बदमाशों ने प्रापर्टी ब्रोकर को गोली मारी, हालत गंभीर!   

 

Indore : बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों से प्रॉपर्टी ब्रोकर का कोई पुराना विवाद था, इस कारण उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया। जानकारी लगने के बाद बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

प्रॉपर्टी ब्रोकर को कमर के नीचे गोली लगी है। उसकी स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है। एडिश्नल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हीरानगर का रहने वाला विकास चौकसे बाणगंगा कालिंदी गोल्ड किसी निजी काम से गया था। जहां पर एमेरल्ड सिटी के समीप इलाके में रहने वाले सुमेर व महेन्द्र द्विवेदी से विकास का कोई प्रोपर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इस पर दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए।

IMG 20230914 WA0052

घटना के समय विकास अकेले था। इसके बाद सुमेर द्विवेदी ने विकास पर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए। जिसमें एक गोली विकास के कमर में जा लगी। वहीं दूसरी गोली उसके जांघ में जा लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, घायल विकास प्रॉपर्टी का काम करता है और सुमेर उसका साथी महेंद्र के साथ उसका कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसके चलते उस पर यह जानलेवा हमला किया गया।