
E-token System से खाद न बेचने वाले 5 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस!
Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार ई-टोकन प्रणाली के तहत उर्वरक वितरित न करने वाले 5 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उप-संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास आर के सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन में 1 अप्रैल से ई-विकास (ई-टोकन) उर्वरक प्रणाली के तहत ही शतप्रतिशत उर्वरक वितरण करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए गए हैं।
जिन उर्वरक विक्रेताओं ने 5 अप्रैल को बिना ई-टोकन के खाद बेचा है, उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर इन निजी खाद विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी!





