श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज संस्था ने समाज के सदस्यों को बांटा 51 लाख रुपए का ऋण!

सभा में किया आय-व्यय पत्रक पेश!

325

श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज संस्था ने समाज के सदस्यों को बांटा 51 लाख रुपए का ऋण!

Ratlam : श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था मर्यादित की वार्षिक साधारण सभा रविवार को बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में हुई। सरस्वती पूजन के बाद कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया! जिसमें लगातार 9वें वर्ष में लगभग एक लाख दस हजार का लाभ बताया गया। उपाध्यक्ष चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। इसके बाद संस्था ने 2 प्रस्तावों को पारित किया गया। पश्चात संस्था अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा लगातार 9वें वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही हैं। संस्था समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख का ऋण प्रदान कर चुकी हैं। जिसका भुगतान भी समयानुसार हो रहा हैं। शर्मा ने बताया कि अभी संस्था में समाज के 200 सदस्य हैं। प्रतिवर्ष सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। बैठक में दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

IMG 20250623 WA0025

सभा में संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन जोशी, संचालक राजकुमार हाड़ा, रोहित पाठक, अरुण व्यास, यश शर्मा, श्रीमती नीता शर्मा, महेंद्र व्यास एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, मनीष जोशी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, मधुसूदन राजावत, शैलेश क्षोत्रिय, प्रियेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ यश हाड़ा, डॉ श्रीमती रोमा शर्मा, श्रीमती नाविका जोशी, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन अरविन्द वत्स ने किया!