‘Shubh Ashirwad’ Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने पंहुचे प्रधानमन्त्री PM मोदी ,सितारों का भी लगा हुजूम

173
'Shubh Ashirwad' Ceremony

‘Shubh Ashirwad’ Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने पंहुचे प्रधानमन्त्री PM मोदी ,सितारों का भी लगा हुजूम

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह  में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी प्रधानमंत्री की आगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मेहमानों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी में खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति की दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुईं। आज नवविवाहित जोड़ी के ‘शुभ आशीर्वाद’ की रस्म हुई ।

पीएम मोदी ने बैठने से पहले शादी में आए मेहमानों का अभिवादन स्वीकार किया। वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ पहली पंक्ति में बैठे हुए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न हैंडलों ने वीडियो साझा किया, जिसमें अंबानी विवाह समारोह में पीएम मोदी को दिखाया गया।

pm modi anant ambani

 

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार, 13 जुलाई को मुंबई पहुंचे और सबसे चर्चित शादी में जाने से पहले 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। आशीर्वाद समारोह में राजनेता चिराग पासवान, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, एकनाथ शिंदे, हेमा मालिनी, रवि किशन, पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू और कई आध्यात्मिक नेता भी मौजूद हैं।

परिणय सूत्र में बंधे राधिका और अनंत

कई महीनों तक चले भव्य प्री-वेडिंग समारोहों के बाद, अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात को फार्मा दिग्गज वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई में विवाह बंधन में बंध गए। इस शादी में बॉलीवुड सितारे, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, अंतरराष्ट्रीय हस्तियां और प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के शुभ आशीर्वाद समारोह में सलमान खान ने ग्रैंड एंट्री ली है। काली शर्ट और नीले सूट-बूट में भाईजान हमेशा की तरह बेहद डैशिंग लगे हैं।

anant ambani anant ambani radhika merchant wedding pm modi anant ambani radhika merchant weddi b93aa2be37633523e155832348b46cb9

शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में जैकी श्रॉफ का भी खास अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में वो एक पौधा लेकर पहुंचे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

anant ambani anant ambani radhika merchant wedding pm modi anant ambani radhika merchant weddi a62b694fe4e50c7aed1605252f8f09c6

साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाती नजर आई हैं। अभिनेत्री को नीले और काले रंग की साड़ी में जलवा बिखेरते देखा गया है। मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। केजो मल्टी रंग की शेरवानी में पोज देते नजर आए। ब्राउन और सिल्वर रंग की साड़ी में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत लगी हैं।

Anant Ambani Radhika Merchant Shubh Aashirwad Ceremony Started These Celebrities Attended The Function - Entertainment News: Amar Ujala - Anant Radhika Shubh Aashirwad Ceremony:अनंत-राधिका की 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी ...

Anant-Radhika के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह के लिए अखिलेश यादव जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे | Akhilesh Yadav reached Jio World Center for Anant-Radhika's 'Shubh Ashirwad' ceremony

Aishwarya Anarkali For Anant Shubh Ashirwad,तो क्या ये ऐश्वर्या राय का बदला है? अंबानी के आशीर्वाद समारोह में पहने ऐसे कपड़े कि यकीन ही नहीं हुआ - aishwarya rai reaches ...

anant ambani anant ambani radhika merchant wedding pm modi anant ambani radhika merchant weddi 43f1658e011c713fbea5e76fcfc1a778