Shuffle in Congress : तीन नए महासचिव बनाए, तीन राज्यों के प्रभारी भी बदले!

शैलजा, रंधावा और गोहिल को महासचिव नियुक्त किया गया!

823

Shuffle in Congress : तीन नए महासचिव बनाए, तीन राज्यों के प्रभारी भी बदले!

New Delhi : कांग्रेस के केंद्रीय संगठन में आज बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। कुमारी शैलजा को पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया। कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया। राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का पार्टी प्रभारी बनाया गया है।

WhatsApp Image 2022 12 05 at 11.28.33 PM

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां की है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शैलजा को पीएल पुनिया की जगह छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया। सुखजिंदर सिंह रंधावा को अजय माकन की जगह राजस्थान का प्रभारी बनाया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच टकराव को देखते हुए राजस्थान में पार्टी को एकजुट रखकर विभिन्न विषयों का हल निकालना रंधावा के लिए बड़ी चुनौती होगी। अजय माकन ने सितंबर महीने में जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग गहलोत के समर्थक विधायकों द्वारा समानांतर बैठक करने से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पिछले दिनों प्रभारी का पद छोड़ने की पेशकश की थी। रंधावा को कांग्रेस संचालन समिति का सदस्य भी बनाया गया है।