WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Shuffle Speculation : मोदी कैबिनेट की बैठक और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें!

NCP में टूट के बाद प्रफुल्ल पटेल के केंद्र में मंत्री बनने की संभावना बढ़ी!

WhatsApp Image 2023 07 04 At 13.19.37 696x407

Shuffle Speculation : मोदी कैबिनेट की बैठक और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें!

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। करीब 4 घंटे तक प्रगति मैदान में चली ये बैठक केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच हुई। इस बैठक में जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया मंत्रिपरिषद के साथ सार्थक बैठक हुई, जहां हमने विभिन्न नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’ पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया कि जब भी मंत्रिमंडल में फेरबदल का फैसला होगा तो सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल या बदलाव का आखिरी मौका है। इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावनाओं को और बल मिला।

एनसीपी नेता अजित पवार अपनी पार्टी के कई विधायकों के साथ बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के रणनीतिकारों से जुड़ी बंद कमरे में हुई कई बैठकों के बाद मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाओं को बल मिला।

केंद्रीय मंत्री बनने की संभावना

एनसीपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को एक संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बेहद करीबियों में गिने जाते थे, लेकिन उन्होंने उनका साथ छोड़कर अजित पवार से हाथ मिला लिया। अजित पवार के महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस को केंद्र सरकार में लाए जाने की भी अटकलें तेज हो गई।

मानसून सत्र 20 जुलाई से

कुछ राज्यों सहित बीजेपी के केंद्रीय संगठन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार तेज करने में जुटा है। मोदी ने 28 जून को अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी। मंत्रिमंडल में किसी भी तरह का फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा।