Shweta Singh Death Case : अनहोनी की आशंका में ऑडियो और वीडियो बने सबूत

राजनीति में लंबी लकीर खींचने की कोशिश ही श्वेता की मौत की वजह बनी

1290

Banda (UP) : जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में भले ही पति दीपक सिंह व पूर्व DIG राजबहादुर सिंह समेत चार लोग हत्या व दहेज प्रताड़ना में नामजद हैं। जांच के दौरान पुलिस उन लोगों को भी अपने शिकंजे में लेगी, जो कहीं न कहीं से पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह बने। ऐसे लोगों के लिए खुद श्वेता सिंह के बनाए गए वीडियो फांस साबित हो रहे हैं।                                                                            IMG 20220502 WA0050

फेसबुक पर घायल शेरनी लिखकर अपनी पीड़ा बताने वाली श्वेता को शायद पहले से ही अनहोनी का शक था। इस वजह से वह अपने और दीपक के बीच होने वाले सभी विवाद का वीडियो बनाकर सबूत के तौर पर रख रही थी। यह वीडियो उसने अपने परिजनों से भी साझा किए थे। पिछले दिनों वायरल हुए कई ऑडियो भी अपने अंदर कई राज समेटे हैं। अब किसी ‘लाला’ का नाम सामने आ रहा है, जो दीपक की अय्याशी की बातें करते समय लिया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्वेता सिंह की पार्टी से लेकर समाज तक अलग पहचान थी। हर सामाजिक व पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़कर हिस्सा लेना खासियत थी। माना जा रहा है कि राजनीति क्षेत्र में लंबी लकीर खींचने की कोशिश ही उसकी मौत की वजह बनी। इधर, कयास यह भी है कि श्वेता को अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका थी। यही वजह है कि वह अपने और दीपक के बीच होने वाले विवाद का वीडियो बनाती थी और किसी खास को भेजती थी। वही वीडियो सार्वजनिक किए गए।              IMG 20220502 WA0048

पुलिस ऐसे सभी वीडियो और आडियो को जांच का हिस्सा बनाए है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि कभी भी ऐसे लोग गिरफ्त में लिए जा सकते हैं। एसपी भी पूरे मामले पर बारीकी से नजर रखे हैं।

इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो में जहां किसी राजेश सिंह का नाम सामने आया, वहीं दीपक के लखनऊ में किसी देह व्यापार में लिप्त शख्स से बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें ‘लाला’ नाम के शख्त का जिक्र किया जा रहा है। जो लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित एक होटल में उसके साथ मौजूद था। साथ में दो और लोग भी थे। जिनकी आवाजें जरूर पीछे से आ रही हैं।