
SI Beaten by Women : खजराना थाने के SI को महिलाओं ने पीटा, उसका एक महिला के घर आना-जाना, जिस पर लोगों को आपत्ति!
बिजली के खंभे से बांधने की भी कोशिश, उसे निलंबित कर दिया गया!
Indore : खजराना इलाके में महिलाओं ने आज सुबह खजराना थाने में पदस्थ पुलिस सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई की। मामला इतना गरमा गया कि लोगों ने उसे बिजली के पोल से बांधकर डंडों से पीटा और कपड़े निकालने की भी कोशिश की। एसआई को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाने में पुलिस को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। एसआई खजराना है।

एसआई का नाम सुरेश बुनकर है और पिछले कुछ दिनों से एक महिला के घर उसका आना-जाना था। महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। आसपास के लोगों ने उसे आते-जाते देखा और शक होने पर गुरुवार सुबह 6 बजे महिला के परिजनों ने एसआई को घर से पकड़ लिया। गुस्साई महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भी इस मामले में जमकर गुस्सा दिखाया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके में एक महिला के घर में था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इस दौरान सुरेश उसके संपर्क में आया और पिछले दो माह से वह महिला के घर आना-जाना कर रहा था। आज महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे घर से पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में गालियां दे रहा था। उसकी आपत्तिजनक हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पिटाई कर दी।

पुलिस ने फोर्स बुलाकर एसआई सुरेश को भीड़ से निकाला गया। खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, एसआई बुनकर को पीटने के मामले में 4 नामजद समेत अन्य पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है। वहीं, बुनकर को सस्पेंड कर दिया गया है।
विरोध के बीच पुलिस को दिक्कत
जब पुलिस वहां पर पहुंची तब भीड़ के विरोध के वजह से एसआई सुरेश को छुड़ाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खजराना थाने से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ के विरोध के कारण वे एसआई को छुड़ाने आगे नहीं जा सके। पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद जैसे-तैसे एसआई को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गए। पुलिस ने पिटाई करने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया है। अब पिटाई करते हुए यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा। पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई।
पहले भी पिट चुका है एसआई
एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले लसूड़िया इलाके में सिंगापुर टाउन के पास नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान उसका कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बुनकर को काफी चोटें आई थीं। एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था। बाद में लसूड़िया पुलिस ने युवाओं पर केस दर्ज किया और इलाके में उनका जुलूस निकाला था।





