Sidhi Incident : प्रवेश शुक्ला के परिवार को ब्राह्मण समाज मकान सुधराने के लिए 51 लाख देगा!

3460

Sidhi Incident : प्रवेश शुक्ला के परिवार को ब्राह्मण समाज मकान सुधराने के लिए 51 लाख देगा!

Seedhi : भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के पेशाब कांड में नया मोड़ आ गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने प्रवेश के कृत्य की निंदा की, पर उसके पिता और चाचा का मकान बुलडोजर से तोड़े जाने पर भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका टूटा मकान फिर से बनाए जाने की घोषणा की। समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने 51 लाख रूपए देने के लिए पत्र जारी किया है जिसमें समाज के सभी जिला अध्यक्षों से रमाकांत शुक्ला परिवार की मदद का आह्वान किया किया गया है। सीधी के ब्राह्मण समाज ने प्रवेश के पिता कुछ राशि नकद दी है।

IMG 20230708 WA0015

समाज के लोग सोशल मीडिया के जरिए भी घर की मरम्मत के लिए उसके पिता को सहयोग राशि दे रहे हैं। एक लाख से ज्यादा रकम आरोपी के पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों का कहना है कि इस बुलडोजर की कार्रवाई की वजह से प्रवेश के परिजनों को घर के बाहर खुले आसमान के नीचे खाना बनाना पड़ा। ये देखकर अब ब्राह्मण समाज आरोपी के पिता की मदद के लिए आगे आया है, ताकि उनके घर की मरम्मत कराई जा सके। ब्राह्मण समाज ने हर जिले में चंदा इकट्ठा करना शुरू कर दिया।
अब तक रमाकांत के बैंक खाते में एक लाख से अधिक राशि ट्रांसफर हो चुकी है। कई लोग उन्हें नकद भी देकर आए हैं। आरोपी के पिता स्वयं मान रहे हैं कि गुनहगार प्रवेश है, लेकिन उसके गुनाहों की सजा जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार उनके परिजनों को क्यों दे रही है। ता रमाकांत का कहना है कि यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. यह बिल्कुल गलत है।

रमाकांत ने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सीधी जिला अध्यक्ष राकेश दुबे का भी कहना है कि आरोपी के गुनाह की सजा उसे ही मिले, इस पर कोई एतराज नहीं! लेकिन, सरकार उसके गुनाहों की सजा घरवालों को दे, इसका ब्राह्मण समाज विरोध करता है। समाज अब आरोपी के पिता का मकान फिर से बनवाएगा।

दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने लोगों से आरोपी के पिता के घर की मरम्मत के लिए सहयोग की अपील की है. अब तक ब्राह्मण समाज की ओर से रमाकांत को एक लाख से अधिक की राशि दी गई है। उन्हें 50 हजार से अधिक राशि कैश भी दी गई। उन्होंने कहा कि इस बुरे वक्त में समाज रमाकांत के काम नहीं आएगा, तो फिर कौन आएगा।