सिंधी भाषा के विद्वान डॉ मुरलीधर जेटली का निधन,कई शब्दकोश और ग्रंथ तैयार करवाए

591

सिंधी भाषा के विद्वान डॉ मुरलीधर जेटली का निधन,कई शब्दकोश और ग्रंथ तैयार करवाए

भोपाल: नई दिल्ली निवासी सिंधी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार और विद्वान डॉक्टर मुरलीधर जेटले का आज शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।

दादा मुरलीधर जेटले सिंधी भाषा के प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा और भारतीय भाषा अध्ययन विभाग को स्थापित किया। शिष्यों की पीढ़ियां तैयार की। अनेक शब्द कोश और ग्रंथों को तैयार करवाया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ जेटली के निधन पर केंद्रीय साहित्य अकादमी के सिंधी भाषा संयोजक श्री मोहन हिमथानी,राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के निदेशक डॉ रवि टेकचंदानी ने दुख व्यक्त किया है।

अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा भोपाल और मध्यप्रदेश शाखा के श्री एसबी रीझवानी, ज्ञान लालवानी और साहित्य सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक मनवानी ने डॉ जेटले को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान का स्मरण किया।