Sindur Khela : अभिषेक और जया बच्चन भोपाल में ‘सिंदूर खेला’ में शामिल हुए!

टीटी नगर के कालबड़ी में मां दुर्गा के दर्शन किए!

815

Sindur Khela : अभिषेक और जया बच्चन भोपाल में ‘सिंदूर खेला’ में शामिल हुए!

Bhopal : आज दशहरे के मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी मां जया बच्चन भोपाल आए। उन्होंने दुर्गा दशमी के दिन टीटी नगर के कालीबाड़ी में बंगाली समाज के साथ सिंदूरी खेला का आयोजन में भाग लिया। इसी में शामिल होने दोनों भोपाल आए। जया और अभिषेक ने देवी मां को सिंदूर लगाया और पूजन किया। मां-बेटे करीब 5 मिनट यहां रहे और फिर रवाना हो गए।

दोनों ने ही टीटी नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन किए और मां दुर्गा की विदाई के दौरान सिंदूर खेला महोत्सव में शामिल हुए। बंगाली समाज के द्वारा विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां सुहागन महिलाएं एक दूसरे पर सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती है।

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन बंगाली समुदाय में सिंदूर खेला की रस्म निभाई जाती है। बंगाली परंपरा के अनुसार माना जाता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा अपने चार बच्चों के साथ उत्सव मनाने के लिए धरती पर आती हैं। त्योहार के अंतिम दिन जब देवी दुर्गा को विदा किया जाता है, तो उदासी का माहौल छा जाता है।

मान्यता है कि ऐसे में देवी दुर्गा के आंसू बहने लगते हैं, इसलिए उनके गालों को पान के पत्तों से पोंछा जाता है। इसके बाद उनकी मांग में और पारंपरिक चूड़ियों पर सिंदूर अर्पित किया जाता है। फिर महिलाएं सुखी जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए दुर्गा मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती हैं। और फिर महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मिठाई खिलाती हैं।

इस दौरान देवी मां को सिंदूर लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ में पारंपरिक डांस भी किया गया। सिंदूरी खेला शुरू होते ही अचानक बारिश शुरू हो गई। और आधे घंटे की बारिश में पंडाल भीग गया। लेकिन, बारिश के बीच ही महिलाओं ने ढोल की थाप पर डांस किया।