Singer Maithili Thakur joins BJP: अलीनगर सीट से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

468

Singer Maithili Thakur joins BJP: अलीनगर सीट से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, प्रदेश का सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। इसी बीच प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही यह लगभग तय हो गया है कि मैथिली ठाकुर आगामी विधानसभा चुनाव में अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगी।

IMG 20251015 WA0029

*संगीत से राजनीति तक का सफर*

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को मधुबनी, बिहार में हुआ। वे वर्तमान में 25 वर्ष की हैं। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपने पिता रमेश ठाकुर से मिली, जो स्वयं संगीत शिक्षक हैं। उनकी माता का नाम पूजा ठाकुर है। मैथिली के दो भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर हैं, जो उनके साथ संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देते हैं।

हालांकि मैथिली मूल रूप से बिहार की हैं, लेकिन वे लंबे समय से दिल्ली के नजफगढ़ में निवास कर रही हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और लोकसंगीत की परंपरा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

IMG 20251015 WA0028

**राजनीति में नया अध्याय**

बीजेपी में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा कि वे बिहार की संस्कृति, भाषा और युवाओं की आवाज़ को राजनीति के मंच तक पहुंचाना चाहती हैं। उनके आने से पार्टी को युवाओं और सांस्कृतिक वर्ग में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।