WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

सिंगर पलक मुछाल विवाह बंधन में, जानिए किसके साथ लेगी 7 फेरे

इंदौर की है पलक मुछाल

2908

सिंगर पलक मुछाल विवाह बंधन में, जानिए किसके साथ लेगी 7 फेरे

जानी मानी सिंगर पालक मुछाल (Palak Muchhal) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड , संगीतकार मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर के दिन सिंगर की शादी है।

mpbreaking20867192 696x383 1

जानी मानी सिंगर पलक मुछाल (Palak Muchhal) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड , संगीतकार मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर के दिन सिंगर की शादी है। ऐसे में शादी का न्योता इंदौर के रिश्तेदारों के यहां तक पहुंच गया है।

download 1 10

खबरों की मानें तो पलक की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी, वहीं 5 नवंबर को सात फेरे होंगे। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी, जिनमें मिथुन और पलक के करीबियों के अलावा बी-टाउन की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि 4 से 6 तारीख के बीच में हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दोनों ने परिवार की सहमति से ये फैसला लिया है। पलक मुछाल इंदौर की रहने वाली हैं तो वहीं मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमिली से हैं।

images 1 5

पलक और मिथुन की शादी में बेहद ही बड़े स्तर पर होने वाली है। जिसके लिए मुंबई के एक पांच सितारा होटल को 5, 6 और सात तारीख के लिए बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का रिसेप्शन तीन दिनों तक चलेगा। इस शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

आपको बता दें कि मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए। दूसरी तरफ पलक मुछाल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, आर… राजकुमार, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबलीः द बिगनिंग, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के लिए गाने गाए हैं।