Singrauli Double Murder : जादू टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या, शव के करीब मिले नारियल और कुल्हाड़ी!

172

Singrauli Double Murder : जादू टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या, शव के करीब मिले नारियल और कुल्हाड़ी!

Singrauli : सिंगरौली में जादू टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या की खबर आ रही है। दरअसल शव के करीब मिले नारियल और कुल्हाड़ी मैं इस शक को और बढ़ा दिया है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बुधवार की रात को एक बड़ी घटना से पूरा क्षेत्र दहल गया। यहां जादू टोने के शक में दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा हैं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर चबूतरे पर एक साथ कई नारियल और कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह घटना जादू टोना और नरबलि की हो सकती है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और दोनों शवों का मौके पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 12 at 18.42.47 1

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की है. जहां अंधविश्वास व जादू टोने के शक में 21 वर्षीय युवक ने 45 वर्षीय फूलकुमारी सिंह उम्र व 50 वर्षीय केमला सिंह पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

अंधविश्वास और जादू-टोने की वहशी सोच ने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। अंधविश्वास के शिकार शख्स ने जादू-टोने के शक में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दो लोगों की नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि इस शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने उसी कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक पुरुष को भी मौत की नींद सुला दिया।

इलाके में फैली दहशत!

चीख-पुकार करते परिजन के बीच पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप उठी. बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि दोनों मृतक जादू-टोना कर रहे हैं, इसी अंधविश्वास के चलते उसने मौत का तांडव किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने जादू-टोने के शक की बात कबूल की है, जिसने पूरे मामले को और भी भयावह बना दिया!