SIT Constituted: MLA आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता की जांच के लिए DGP ने ADG संजीव शमी के नेतृत्व में 3 सदस्यीय SIT का गठन किया

410

SIT Constituted: MLA आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता की जांच के लिए DGP ने ADG संजीव शमी के नेतृत्व में 3 सदस्यीय SIT का गठन किया

भोपाल: मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने विधायक आरिफ मसूद के फर्जी दस्तावेजों के जरिए कॉलेज की मान्यता के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।

उच्च न्यायालय की डबल बेंच के निर्देश के बाद DGP ने SIT का गठन श्री संजीव शमी ADG (टेलीकॉम) के नेतृत्व मे किया है जिसमें श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज और श्रीमती निमिशा पांडे एआईजी (प्रशिक्षण) पीएचक्यू भोपाल को शामिल किया गया है।

ADG संजीव शमी के नेतृत्व मे बनाई गई SIT जाली दस्तावेजों के माध्यम से विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता के मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीजीपी को देगी।