होटल संचालक की हत्या करने वाले बदमाश को पकड़ने 6 टीमें जुटी, 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित

42
Brother Murders Brother

होटल संचालक की हत्या करने वाले बदमाश को पकड़ने 6 टीमें जुटी, 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित

भोपाल. अशोका गार्डन में रविवार देर रात मामूली बात पर बदमाशों ने होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी की तलाश में छह टीमें लगी हुई हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने अब उसकी प्रॉपर्टी की पड़ताल भी शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी पर तीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

पुलिस के मुताबिक चाय की होटल चलाने वाला 30 वर्षीय विजय मेवाड़ा रविवार रात अपने कर्मचारी कृष्णा को छोड़ने प्रगति नगर जा रहे थे। रास्त में आसिफ, फरमान उर्फ आरिश व इमरान वहां बैठे थे। आसिफ, कृष्णा को जानता था। उसने कृष्णा से बैठने को कहा तो कृष्णा ने मना कर दिया। विजय ने बेटा कहते हुए समझाने की कोशिश की तो आसिफ भड़क गया और विजय के पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी आसिफ को पकड़ने के लिए छह टीमें लगाई गई हैं, और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा आसिफ की संपत्ति का ब्यौरा भी नगर निगम से मांगा गया है। जिससे उसके अवैध निर्माण का पता लगाने के बाद उसे तोड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।