
MP में छठवें राज्य वित्त आयोग का गठन, जयभान सिंह पवैया अध्यक्ष बनाए गए
भोपाल: राज्य शासन ने कल रात एक अधिसूचना जारी कर छठवें राज्य वित्त आयोग का गठन किया है।
पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि के के सिंह सदस्य और वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आयोग के अन्य सदस्यों की नियुक्ति पृथक से की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्य उस तारीख से जिस दिन वह अपना पद ग्रहण करते हैं, 30 अक्टूबर 2026 तक पद धारण करेंगे।





