Slogans on JNU Walls : JNU में ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे मिले!

512

Slogans on JNU Walls : JNU में ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे मिले!

New Delhi : हमेशा चर्चा में रहने वाला जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे मिले। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर लाल रंग से ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो, ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा, शाखा लौट जाओ! ऐसी धमकियां कई जगह लिखी मिली।

ये किसने और क्यों लिखा, ये तो पता नहीं चला पर कई जगह ‘जय भीम’ भी लिखा मिला है। JNU की उस महिला प्रोफेसर के केबिन के दरवाजे पर भी ‘शाखा लौट जाओ’ नारा लिखा है, जिसे नवंबर 2019 में वामपंथियों ने 3 दिन के लिए हिरासत में रखा था। ये नारे 30 नवंबर की रात को लिखे गए। इस घटना को लेकर अभी तक JNU प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया।

IMG 20221201 WA0070

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) के कम्युनिस्ट छात्रों पर निशाना साधा है। ABVP का कहना है कि वामपंथियों ने खुली सोच वाले प्रोफेसर्स को डराने के लिए उनके चैंबर्स पर धमकियां लिख दी हैं। ABVP ने JNU प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

IMG 20221201 WA0071

AISA के सदस्य और JNU के पूर्व प्रेसिडेंट एन साईं बालाजी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता ABVP किस बारे में बात कर रही है। हमने ऐसा कुछ नहीं किया है। ये ABVP ने खुद किया होगा।