जब MP CM House में गूंजे नारे-Rani Kamalapati अमर रहे

गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने किया CM शिवराज का अभिनंदन

637

जब  MP CM House में गूंजे नारे-Rani Kamalapatiअमर रहे

भोपाल : आज गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास आकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। गोंड समाज द्वारा रानी कमलापति की स्मृति को स्थाई बनाने के प्रयासों के लिए विशाल पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री निवास में रानी कमलापति अमर रहे और रानी तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान, बिरसा भगवान की जय के नारे भी समवेत स्वर गूंजे।

अपने अभिनंदन के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि भोपाल और आसपास के क्षेत्र में रानी कमलापति की शहादत को आज भी याद किया जाता है। कहते हैं कि रानी कमलापति जैसी कोई रानी नहीं हुई।

यह निश्चित ही आनंद का विषय है की रानी कमलापति(Rani Kamalapati) की स्मृति को स्थाई बनाने की ठोस पहल हुई है।

बिरसा मुंडा की जयंती पर जयस दो बड़े आयोजन करेगा, प्रतिमा का लोकार्पण भी

एक समय था जब रानी कमलापति(Rani Kamalapati) का साम्राज्य दोस्त मोहम्मद द्वारा छल और कपट से हड़प लिया गया था। गिन्नौरगढ़ का किला और भोपाल का रानी कमलापति महल रानी की विरासत का प्रतीक है।

रानी का नाम सदैव अमर रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार गोंड समुदाय की रानी कमलापति(Rani Kamalapati) सहित सभी जनजातीय नायकों के स्मरण को स्थाई बनाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल में इसी क्रम में जनजातीय गौरव दिवस सोमवार 15 नवंबर को होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

जनजाति गौरव महासम्मेलन में 3 लाख tribe जनजाति भाई होगे शामिल – – गजेन्द्र सिह पटेल राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हबीबगंज के नाम से प्रचलित स्टेशन के नाम को रानी कमलापति स्टेशन का नाम देने की पहल हुई है। यह वास्तव में बहुत आनंद और संतोष का विषय है।

Rani Kamalapati

यह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन निर्मित हुआ है जो रानी कमलापति के नाम से रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी कमलापति के कार्य स्मरणीय हैं। उन्होंने जल प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य किया। अनेक मंदिर भी बनवाये। उनके योगदान को लोग भूल गए हैं।

राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने किया निर्णय, हबीबगंज रेलवे स्टेशन अब रानी कमलापति स्टेशन

रानी कमलापति की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए भोपाल स्थित रानी कमलापति महल का संरक्षण और विकास भी किया जाएगा। यही रानी कमलापति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Rani Kamalapati

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनजातीय परंपराओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा। रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन के नामकरण की पहल के पहले भोपाल में उनकी भव्य प्रतिमा भी छोटी झील पर आर्क ब्रिज के पास स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यहां स्थित रानी कमलापति महल का भी संरक्षण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का आह्वान कर चुके हैं। मुख्य कार्यक्रम भोपाल में ही हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी को रानी कमला पति की लघु प्रतिमा भेंट की जाएगी ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल के पास गिन्नोरगढ का किला रानी कमला पति की विरासत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रानी कमलापति(Rani Kamalapati) ने छोटी झील में जल समाधि लेकर अपने सम्मान की रक्षा की। बाहरी आक्रमकों द्वारा उनके बेटे नवल शाह की हत्या कर दी गई थी। नवल शाह की स्मृति में लालघाटी क्षेत्र के एक विद्यालय का नामकरण भी किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर में जन जाति नायक रघुनाथ शाह और शंकर शाह के स्मरण कार्यक्रम में हुए कार्यक्रम में जनजातीय विकास की 14 महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं जिन्हें निर्णय के रूप में 15 नवंबर से लागू करने का कार्य किया जाएगा। यह जनजातीय गौरव दिवस समारोह सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि जनजाति वर्ग की जिंदगी बदलने का अभियान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजाति नायकों के योगदान को स्थाई बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।