नाथ के गढ़ में गरजेगी स्मृति ईरानी, संस्कारधानी में असम के CM हेमंता बिस्वा शर्मा जन आशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल

इंदौर में महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस आएंगे

374

नाथ के गढ़ में गरजेगी स्मृति ईरानी, संस्कारधानी में असम के CM हेमंता बिस्वा शर्मा जन आशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा में अमेठी की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएगी, वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा भी जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश में आने वाले हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी आने का कार्यक्रम तय हो गया है। तीनों ही नेता भाजपा सरकार की तारीफ करने के अलावा कांग्रेस पर जमकर बरसेंगे। भाजपा ने रणनीति के तहत स्मृति इरानी को छिंदवाड़ा भेजने का तय किया है।

भाजपा की आक्रामक नेताओं में शुमार स्मृति ईरानी 16 सितम्बर को छिंदवाड़ा आने वाली है। छिंदवाड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का गढ़ है। यहां पर वे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगी। इस यात्रा के दौरान उनकी सभा भी होगी। इस सभा में वे कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर गरजेगी। इसी तरह संस्कारधानी जबलपुर में असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा आ रहे हैं। वे अगले दिन हरदा भी जाएंगे। हेमंता बिस्वा शर्मा का भी अंदाज कांग्रेस पर तीखा ही रहता है। उन्हीं तेवरों के साथ वे मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को घेर सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 18 सितम्बर को मध्य प्रदेश आएंगे। वे इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हो सकते हैं।