Snake Bites Polling Officer : मतदान अधिकारी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

1756

Snake Bites Polling Officer : मतदान अधिकारी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Damoh : दमोह जिले में पंचायत चुनाव तीसरे चरण के लिए मतदान से एक दिन पहले रात को सांप ने काट लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दमोह के जिला चिकित्सालय के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जिले के जबेरा ब्लाक में पदस्थ अध्यापक अशोक झरिया की चुनाव ड्यूटी बटियागढ़ ब्लॉक के गूगरा कला पोलिंग सेंटर में लगी थी। तथा झरिया अपने दल के साथ चुनाव सामग्री लेकर गूगरा के विद्यालय भवन में पहुंच गए।
व्यवस्थाओं के बाद दल को यहीं रुकना था और वो और उनका दल यही रुका हुआ था, तभी ये घटना घट गई।

देर रात अचानक स्कूल बिल्डिंग में सांप निकल आया तथा उसने अशोक झरिया को निशाना बनाया। जहरीले सांप के डसने कि वजह से अशोक झरिया की हालत बिगड़ गई तथा गांव वालों की सहायता से उन्हें बटियागढ़ के सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया। स्थिति खराब होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जिला चिकित्सालय में रेफर करने के बाद उन्हें ICU वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, अध्यापक अशोक खतरे से बाहर है तथा उनको बेहतर उपचार दिया जा रहा है।