

समर्थन मूल्य पर अब तक 42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी,किसानों के खातों में पहुंचे 7856 करोड़ रुपए
भोपाल।
मध्यप्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक प्रदेश के 6 लाख 61 हजार 777 किसानों से 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों पर की जा चुकी है।
राज्य सरकार ने इस बार किसानों से धान खरीदी के लिए धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपए रखा है। धान खरीदी के बाद किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 7855 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है। किसानों से खरीदी गई धान में से 38 लाख 18 हजार 332 मीट्रिक टन उपार्जित धान का परिवहन किया जा चुका है। कुल 11 लाख 79 हजार 448 मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है।
बालाघाट में हुई सर्वाधिक धान खरीदी-
प्रदेश के बालाघाट जिले में सर्वाधिक 5 लाख 47 हजार 336 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसके बाद कटनी में 4 लाख 10 हजार 746 और सतना में 3 लाख 99 हजार टन धान की खरीदी की गई है।
जबलपुर जिले में 3 लाख 76 हजार 76, रीवा में 3 लाख 47 हजार 486, सिवनी में 2 लाख 98 हजार 792, मण्डला में 2 लाख 942, शहडोल में 1 लाख 96 हजार 737, पन्ना में 1 लाख 70 हजार 543, मैहर में 1 लाख 68 हजार 200, नर्मदापुरम में 1 लाख 65 हजार 152, सिंगरौली में 1 लाख 44 हजार 30, उमरिया में 1 लाख 28 हजार 750, सीधी में 1 लाख 26 हजार 950, मऊगंज में 97 हजार 491, अनूपपुर में 97 हजार 420, दमोह में 82 हजार 875, नरसिंहपुर में 76 हजार 458, डिंडोरी में 76 हजार 348, रायसेन में 58 हजार 25, बैतूल में 46 हजार 805, सीहोर में 40 हजार 715, सागर में 18 हजार 777, छिन्दवाड़ा में 12 हजार 690, भिंड में 2 हजार 396, विदिशा में 1502, हरदा में 1361, शिवपुरी में 1246, मुरैना में 237, अलीराजपुर में 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।