Social Activist’s Efforts Yield Results : रेणुका की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, बनेगा अंडरब्रिज! 

986

Social Activist’s Efforts Yield Results : रेणुका की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, बनेगा अंडरब्रिज! 

मीडियावाला की खबर रंग लाई!

Ratlam : जिला मुख्यालय से 36 किमी दूर स्थित ग्राम रावटी और आस-पास क्षेत्र के रहवासियों को बारिश के दौरान परेशानी से सामना करना पड़ता था। वर्षों से क्षेत्र के रहवासी स्टेशन के पास ब्रिज क्रमांक 247 नाले की समस्या से परेशान थे। बारिश के दिनों में नाले का पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो जाता था और ग्रामीणजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रावटी तहसील के जनप्रतिनिधि, पंचायतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस समस्या के लिए मंडल प्रबंधक सहित कई बार रेलवे को अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हुआ था।

IMG 20250925 WA0208

इस दौरान रावटी तहसील की सामाजिक कार्यकर्ता रेणुका धर्मपत्नी मुकेश पोरवाल ने समस्या का समाधान नहीं होता देख 4 महीने पहले पश्चिम रेलवे मुख्यालय को ई-मेल से पत्र भेजकर नाले की समस्या के बारे में अवगत कराया था और रेणुका ने मीडियावाला से चर्चा करते हुए अवगत कराया गया था तब प्रदेश के अग्रणी पोर्टल मीडियावाला द्वारा इस संदर्भ में खबर को मुख्य रूप से जारी की गई थी और इसके बाद रेलवे मुख्यालय द्वारा इंजीनियर टीम को रावटी भेजा गया था। जिस पर निरीक्षण टीम ने उसे आम रास्ता नहीं माना। इस पर रेणुका ने 1 महीने पहले फिर से इसी समस्या को लेकर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड, पश्चिम रेलवे मुख्यालय और कलेक्टर रतलाम को पत्र लिखा था। जिस पर मुख्यालय ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हुए पोरवाल को बताया कि पत्र के माध्यम से मुख्यालय ने पत्र जारी कर आधिकारिक रूप से सूचित किया कि क्रमांक 247 के नीचे बने नाले के पास (दाहोद की और) अंडरब्रिज निर्माण की स्वीकृति का प्रस्ताव बनाया गया है जिसका रेलवे और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त स्थल का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

 

यह अंडरब्रिज किमी 626/29- 626/27 पर प्रस्तावित हैं तथा इसका निर्माण व्यवहार्य पाया गया हैं जो वर्तमान में स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधीन है। रेणुका ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद लेकर आया है। अंडरब्रिज बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि विकास की नई राहें भी खुलेंगी। क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए रेलवे, राज्य सरकार और जिला प्रशासन और प्रदेश के अग्रणी समाचार पोर्टल मीडियावाला का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रेणुका पोरवाल के प्रयासों की सराहना की! सामाजिक कार्यकर्ता रेणुका पोरवाल ने भी मीडियावाला पोर्टल का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं!

देखिए रेलवे द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि!

IMG 20250925 WA0209