
पढ़ना जारी रखें
जानकारी के मुताबिक पुत्र नरेंद्र रैकवार जो कि पूर्व में हत्या (धारा 302) के मामले में सजा काटकर आया है उसने अपने ही पिता पूरन रैकवार की हत्या कर दी. बता दें कि पूर्व में नरेंद्र रैकवार ने गढ़ीलहरा के काली माता मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी थी जिसकी वह सजा काटकर आया है और अब उसने स्वयं अपने पिता की चारपाई की पार्टी से पीट-पीटकर सर कुचलकर हत्या कर दी।
घटना और मामले की जानकारी लगने पर नौगांव SDOP चंचलेश मरकाम, गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा, ASI संतोष सिंह, आरक्षक दशरत जाट, मुंशी शैलेंद्र तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां डॉग एस्कॉर्ट टीम भी मौके मामले की जांच कर रही है।
देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, चंचलेश मरकाम (SDOP नोगांव)-