बलात्कार का आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

1036

रमेश सोनी की रिपोर्ट

Indore MP: युवक कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी के साथ बलात्कार में आरोपित बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर शासन ने ₹25000 का इनाम घोषित कर रखा था। करण की संपत्ति को कुर्क करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया था। उसकी तलाश में जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।