सोनम कपूर बेबी बंप दिखाती नजर आई

2080

सोनम कपूर बेबी बंप दिखाती नजर आई

मुंबई. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी मां बनने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं, सोनम ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है। कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वे बोल्ड कपड़े पहन अपना बढ़ा हुआ पेट दिखाती नजर आ रही है। उनकी शेयर की फोटो पर फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं।

सोनम ने 21 मार्च 2022 को इस खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है। कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है।

sonam kapoor 710x400xt 1

इन फोटोज में एक्ट्रेस का पहनावा, अंदाज, पोज सबकुछ काफी शाही है। तस्वीरों में सोनम व्हाइट कलर की रैपअप साड़ी और हैवी जूलरी के साथ ग्लिटरी जूती कैरी कर काफी हसीन नजर आ रही हैं। सोनम कपूर के मेकअप की बात करें तो, उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ डार्क आई मेकअप किया हुआ है। वहीं खुले कर्ली बालों के साथ एक्ट्रेस अपने लुक को फाइनल टच देती देखी गई हैं। एक्ट्रेस को जूलरी पर हाथ रख साइड पोज देते देखा जा रहा है।वो रानी की तरह कुर्सी पर बैठीं.

सोनम कपूर ने पिछले महीने ही अपने प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। इन दिनों एक्ट्रेस 4 महीने के प्रेग्नेंट है। कपूर परिवार और अहूजा परिवार में खुशियों का महौल बना हुआ है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी।

अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी।