WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sonia Gandhi Admitted to Hospital : गेस्ट्रो प्रॉब्लम की वजह से सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया!

डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें पेट संबंधी समस्या है, हालत स्थिर बताई जा रही!

Sonia Gandhi Admitted to Hospital : गेस्ट्रो प्रॉब्लम की वजह से सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया!

New Delhi : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस संसदीय दल की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को रविवार रात करीब 9 बजे दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्‍पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया गांधी को गैस्‍ट्रो डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। वे पेट से जुड़ी समस्‍याओं से पीड़‍ित हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही। उन्‍हें डॉक्‍टरों की निगरानी में रखा गया है।

अस्‍पताल के अनुसार, सोनिया गांधी की जांच की जा रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इलाज की निगरानी विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम कर रही है। अभी यह साफ नहीं किया गया है कि उन्हें कितने दिनों तक अस्‍पताल में रहना पड़ेगा। उनकी तबीयत की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता अस्‍पताल पहुंचने लगे। पार्टी की ओर से अभी सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

पढ़ना जारी रखें

यह पहली बार नहीं है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। हाल के दिनों में उन्हें कई बार इलाज की जरूरत पड़ी है। हाल ही में 7 जून को भी उन्हें ऊना दौरे के समय इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें हाई बीपी की शिकायत थी। वे प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ निजी यात्रा पर शिमला गई थीं।

अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए, जिनमें एमआरआई स्कैन भी शामिल था। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर ज़रूर हाई था, लेकिन अन्य सभी टेस्ट सामान्य थे। उन्हें चेकअप के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।