SP अभिषेक तिवारी का एक्शन प्लान,मदद करने वालों पर भी निगाहें

 _कंजरों को दबोचने के लिए रतलाम पुलिस का विशेष अभियान शुरू_ 

680

SP अभिषेक तिवारी का एक्शन प्लान,मदद करने वालों पर भी निगाहें

रतलाम: जिले में अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले कंजरों को पकड़ने के लिए एसपी अभिषेक तिवारी ने विशेष अभियान शुरू किया हैं।इसके लिए स्पेशल टीम भी बनाई गई हैं।

इसमें खास बात यह हें कि पुलिस अब कंजरों के एजेंटों का भी पता लगाने में जुटी हुई हैं।जिले के आलोट,ताल और रिंगनोद थाना क्षेत्र के कई गांव कंजर प्रभावित हैं।इसमें मुख्य रूप से खजूरी देवड़ा,बरखेड़ा कला,कराडिया, मोरिया,खारवाकला,मीनावादा, मांडवी,रोला,असावती, मान्याखेड़ीं,परवलिया,गोठड़ा आदि गांव शामिल हैं।

क्षेत्रों में कंजर आए दिन वारदात करते रहते हैं।कंजर दोपहिया और चार पहिया वाहन चोरी कर या लूट कर ले जाते हैं और बाद में इन्हें छोड़ने के एवज में रकम वसूलते हैं।इसके अलावा भी कंजर अन्य तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं।

*SP ने चलाया अभियान* 

कंजरों द्वारा अपराधिक वारदातों पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए एसपी अभिषेक तिवारी ने विशेष अभियान चलाया हैं।उनके द्वारा स्पेशल टीम भी बनाई गई हैं जो अपराधिक वारदातों में शामिल कंजरो की धरपकड़ करेगी। एसपी अभिषेक तिवारी स्वयं कंजर प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क कर कंजरो द्वारा की जा रही वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

*कंजरों के एजेंटों पर भी निगाह* 

एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर इस बार पुलिस अपराधिक वारदातों में शामिल कंजरों के एजेंटों की पड़ताल में भी जुटी हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कंजरों के एजेंट भी सक्रिय हैं जो वारदात के बाद पीड़ित से संपर्क कर रकम वसूलने और सामान दिलाने का कार्य करते हैं।यह एजेंट कंजरो की अन्य तरीके से भी मदद करते हैं।पुलिस अब इन एजेंटों की जानकारी जुटाकर इन पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

*क्या कहते हैं अधिकारी* 

अपराधिक वारदातों में शामिल कंजरो की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।टीम भी बनाई गई है।कंजरों के एजेंटों की भी जानकारी जुटाई जा रही हैं ताकि उन पर भी कार्रवाई की जा सके।

 *अभिषेक तिवारी,* 

*एसपी रतलाम*

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।