SP Holds Darbar, Listens to Police Personnel’s Problems : SP अमित कुमार ने दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं!

194

SP Holds Darbar, Listens to Police Personnel’s Problems : SP अमित कुमार ने दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं!

Ratlam : पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आम जनमानस की समस्याओं की जनसुनवाई की जाती हैं, लेकिन कार्य में व्यस्तता के कारण पुलिसकर्मी अपनी समस्या उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं और वंचित रह जाते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों के वेलफेयर व उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस लाईन में दरबार का आयोजन किया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।

IMG 20241015 WA0062

*इन पुलिस अधिकारियों की समस्या का किया निराकरण!* 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के 250 अधिकारी/कर्मचारियों की विभाग से संबंधित व अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में चर्चा की गई एवं 22 अधिकारी/कर्मचारियों जिसमें निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, निरीक्षक अय्युब खान, सहायक उपनिरीक्षक ममता श्रीवास्तव, हिम्मत सिंह, शिवपाल, राकेश निनामा, उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, पन्ना भुरिया, गजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल सांखला, सहायक उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौर, संदीप शर्मा, उप निरीक्षक शरिफ खान, सहायक उपनिरीक्षक एमएल भाटी, सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक जेएस चंदेल, रामदयाल मीणा, पीएल निनामा, सहायक उपनिरीक्षक एम पवन राणावत, सहायक उपनिरीक्षक एम जाकिर मंसुरी की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

IMG 20241015 WA0064

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आमतौर पर लंबी ड्यूटी के कारण पुलिस कर्मचारी व अधिकारी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं इस हेतु प्रत्येक अनुभाग में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की किक्रेट, कबड्डी, व्हालीवाल, फुटबाल आदि खेलों की टीम बनाई जाएगी। जिनका दुसरे अनुभाग की टीम से मुकाबला कराया जाएगा। यह कदम पुलिस कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उठाया गया हैं ताकि पुलिस कर्मचारी शारीरिक व्यायाम करके स्वस्थ रह सकें तथा स्वस्थ रहकर जनता की सेवा कर सकें।

उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से रूबरू होने हेतु दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न केवल कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण होगा बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी तथा वह पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगें।